Explore

Search

February 18, 2026 10:45 pm

एसएसपी की सख्ती से हिली ब्राउन शुगर की सप्लाई चेन, ऑपरेशन बाज में 5 तस्कर दबोचे गए

“ एसएसपी आईपीएस भोजराम पटेल ने साफ शब्दों में कहा कि मुंगेली को नशे का ट्रांजिट या सेफ जोन बनने नहीं दिया जाएगा। ब्राउन शुगर की सप्लाई चेन से जुड़े हर कड़ी तक पुलिस पहुँचेगी, ऑपरेशन बाज के तहत हो सकती और बड़ी गिरफ्तारियाँ ’’

मुंगेली छत्तीसगढ़।मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर अब निर्णायक प्रहार शुरू हो चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस भोजराम पटेल की कड़ी रणनीति और सतत निगरानी में चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत पुलिस ने नशे की पूरी सप्लाई चेन को उजागर करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई केवल गिरफ्तारी नहीं बल्कि जिले में सक्रिय नशा नेटवर्क पर सीधा वार मानी जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक एसएसपी श्री पटेल ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के दौरान ब्राउन शुगर जैसे सुखे नशे को जिले की आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा मानते हुए फील्ड लेवल पर विशेष टास्किंग की थी। इसी के तहत साइबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

17 फरवरी को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए बी.आर. साव स्कूल मैदान क्षेत्र में दबिश दी। मौके से तीन युवक ब्राउन शुगर बेचते रंगे हाथ पकड़े गए। पूछताछ आगे बढ़ी तो पुलिस को यह स्पष्ट संकेत मिला कि मामला सिर्फ फुटकर बिक्री तक सीमित नहीं है बल्कि डिजिटल पेमेंट के जरिए संचालित संगठित सप्लाई चेन सक्रिय है।

पुलिस ने लेन-देन के डिजिटल साक्ष्य जुटाते हुए किशोर ध्रुव और अमित साहू तक कड़ी जोड़ दी। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ। यही वह बिंदु रहा, जहाँ ऑपरेशन बाज ने नेटवर्क ब्रेकिंग ऑपरेशन का रूप ले लिया।

कार्रवाई में कुल 14.51 ग्राम ब्राउन शुगर, 05 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जप्त की गई, जिसकी कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में अजय देवांगन पिता जुगरू उम्र 40 वर्ष निवासी शिक्षक नगर अम्बेडकर वार्ड मुंगेली कृष्ण कमल डाहिरे पिता रघुराज उम्र 22 वर्ष निवासी पड़ाव चौक मुंगेली कोमल यादव पिता बालाराम उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 21 खर्रीपारा किशोर ध्रुव पिता स्व. राजेन्द्र  36 वर्ष निवासी झझपुरी खुर्द थाना जरहागांव अमित साहू पिता स्व.बाबुराम उम्र 38 वर्ष निवासी झझपुरी खुर्द थाना जरहागांव शामिल हैं।

जप्त सामग्री

1. ब्राउन शुगर वजन 14.51 ग्राम कीमती 65000 रूपये

2. मोबाईल 05 नग कीमती 70000 रूपये

3. तस्करी मे प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल एनएस क्रमांक सीजी 09 जेएफ 5822 कीमत 65000 रूपये कीमत 2 लाख

एसएसपी भोजराम पटेल का स्पष्ट संदेश

एसएसपी भोजराम पटेल ने साफ शब्दों में कहा कि मुंगेली को नशे का ट्रांजिट या सेफ जोन बनने नहीं दिया जाएगा। ब्राउन शुगर की सप्लाई चेन से जुड़े हर कड़ी तक पुलिस पहुँचेगी।पुलिस सूत्रों का मानना है कि इस कार्रवाई के बाद जिले में सक्रिय नशा कारोबारियों में हड़कंप है और आने वाले दिनों में ऑपरेशन बाज के तहत और भी बड़ी गिरफ्तारियाँ हो सकती हैं।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी.कार्तिकेश्वर जांगड़े प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली निरी.प्रसाद सिन्हा प्रभारी सायबर सेल उपनिरी. पारख साहू सउनि ईश्वर राजपूत प्र.आर.यशवंत डाहिरे, नरेश यादव नोखेलाल कुर्रे अजय क्षत्री आर. भेषज पाण्डेकर रवि मिन्ज, गिरीराज सिंह, राहुल यादव, राकेश बंजारे हेमसिंह परमेश्वर जांगड़े, राहुल कश्यप राहुल ठाकुर संजय यादव मनोज टंडन अजय चंद्राकर की अहम भुमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS