Explore

Search

April 15, 2026 4:47 am

ऑपरेशन साइबर शील्ड: वर्क-फ्रॉम-होम फ्रॉड के दो फरार आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। ऑनलाइन वर्क-फ्रॉम-होम जॉब के नाम पर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले दो फरार आरोपियों को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत की गई।

आईजी श्री मिश्रा द्वारा साइबर अपराधों में संलिप्त मुख्य आरोपियों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत रेंज साइबर थाना रायपुर ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और टेलीग्राम एप से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की।

थाना राखी में दर्ज प्रकरण में प्रार्थी पारस कुमार धीवर से 24 लाख रुपये, जबकि थाना धरसीवां में दर्ज प्रकरण में प्रार्थी ललित साहू से 34 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी। दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध हैं।

पूर्व में पुलिस ने अजमेर, जोधपुर और नासिक से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आगे की जांच में संलिप्त पाए गए दो अन्य मुख्य आरोपी आशीष परिहार अजमेर और लक्ष्मन देवासी पाली को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपियों के विरुद्ध देश के विभिन्न 13 साइबर थानों में प्रकरण दर्ज हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने आम नागरिकों से अपील की है कि वर्क-फ्रॉम-होम के नाम पर मिलने वाले प्रलोभनों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS