Explore

Search

February 14, 2026 9:44 pm

विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025 में 22 रेलकर्मी सम्मानित,चार पुरस्कार नागपुर मंडल को

नागपुर, 14 फरवरी।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर में आयोजित विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार एवं रेल सेवा पुरस्कार-2025 समारोह में नागपुर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इस समारोह में नागपुर मंडल के कुल 06 अधिकारियों एवं 16 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

यह गरिमामय समारोह 13 फरवरी 2026 को सायं सेक्रसा क्रिकेट ग्राउंड, बिलासपुर में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को सम्मान प्रदान किया गया।

विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित नागपुर मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारियो में विद्युत विभाग से सहायक टीआरडी अजय कुमार बारगे, लोको चालक मालगाड़ी अभिषेक बक्शी एवं वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर पवन ए. नाराखेड़े; भंडार विभाग से मुख्य कार्यालय अधीक्षक मनोसी समरेश बोस; कार्मिक विभाग से मुख्य कार्यालय अधीक्षक श्यामलाल; लेखा विभाग से वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी विभूति भूषण महतो एवं लेखा सहायक सुनीता बरमैया; सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग से सहायक बलराम मीणा; यांत्रिक विभाग से कार्यशाला सहायक निलेश बालकृष्ण गोखले एवं कनिष्ठ अभियंता तोनेश बापुराव बंसोड़; वाणिज्य विभाग से मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अधिक यादव तथा इंजीनियरिंग विभाग से ट्रैक मेंटेनर टीनू राठौर, शिव चंद्र एवं तकनीशियन ग्रेड-एक सिरपत बारंगे को सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त महाप्रबंधक स्तर पर रेल सेवा पुरस्कार से यांत्रिक विभाग के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर सुशील कुमार डे एवं भंडार विभाग के मुख्य डिपो सामग्री अधीक्षक पंकज कुमार को भी सम्मान प्रदान किया गया।

वाणिज्य विभाग की उल्लेखनीय उपलब्धि

इस वर्ष पूरे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में वाणिज्य विभाग को प्रदान किए गए कुल पाँच पुरस्कारों में से चार पुरस्कार नागपुर मंडल को प्राप्त होना मंडल के लिए विशेष उपलब्धि मानी जा रही है। यह सफलता वाणिज्य विभाग की प्रभावी कार्यप्रणाली, राजस्व वृद्धि एवं यात्री सुविधाओं में सुधार का परिणाम बताई जा रही है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह ने कहा कि पूरे जोन में वाणिज्य विभाग के चार पुरस्कार नागपुर मंडल को मिलना टीम के समर्पण और अनुशासित कार्य का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यात्री सेवा और राजस्व सुदृढ़ीकरण की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।

समारोह में नागपुर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि नागपुर मंडल के रेलकर्मी कर्तव्यनिष्ठा और टीम भावना से निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।नागपुर मंडल रेल प्रशासन ने इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयास, अनुशासन एवं सेवा भावना का प्रतीक बताया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS