Explore

Search

February 13, 2026 10:56 pm

रेलवे प्लेटफॉर्म से 18 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गुढ़ियारी पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर-07 से उत्तर प्रदेश के दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 17 किलो 949 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9.27 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर ने बताया कि 12 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक बैग में गांजा लेकर रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़े हैं और कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना की तस्दीक के बाद अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में थाना गुढ़ियारी पुलिस ने आरपीएफ के साथ संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई की।

संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके बैग से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राघवेन्द्र सिंह और झम्मन सिंह दोनों निवासी उत्तर प्रदेश, बताए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश में तस्करी करने जा रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन भी जप्त किए हैं। इस मामले में थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS