Explore

Search

April 29, 2026 1:22 pm

छह साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में छह साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्काल  कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली छह साल की बालिका को ग्राम लगरा में रहने वाला चंदू केंवट(26) बहाने से अपने साथ ले गया था। उसने सुनसान जगह पर नाबालिग से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे धमकाकर घर के पास छोड़ दिया। घर पर बालिका चुपचाप बिस्तर पर पड़ी रही। बाद में बालिका की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा पूछताछ किए जाने पर घटना की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजन बालिका को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका मेडिकल जांच और इलाज किया गया। इसके बाद परिजन सरकंडा थाने पहुंचे। घटना की सूचना पर सरकंडा थाने में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, बालिका की स्थिति पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है। चिकित्सकों ने आवश्यक सावधानियों के साथ उपचार जारी रखने की बात कही है। साथ ही परिजनों को भी आवश्यक परामर्श दिया गया है। घटना के बाद पीड़िता का परिवार मानसिक रूप से व्यथित है। वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई गई है। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS