Explore

Search

March 12, 2026 3:04 am

आईपीएस राम गोपाल गर्ग ने आईजी बिलासपुर रेंज का पदभार संभाला

बिलासपुर। 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी राम गोपाल गर्ग ने आईजी बिलासपुर रेंज के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इसके पूर्व वे आईजी दुर्ग रेंज के रूप में पदस्थ थे।

बिलासपुर पहुंचने पर आईजी कार्यालय में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें सलामी दी गई। पदभार ग्रहण के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने सभी का परिचय प्राप्त किया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, एसडीओपी नूपुर उपाध्याय सहित रेंज के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

पदभार संभालने के बाद आईजी राम गोपाल गर्ग ने कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता बताते हुए पुलिस अधिकारियों से बेहतर समन्वय और जनहित में प्रभावी कार्य करने की अपेक्षा जताई।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS