Explore

Search

January 25, 2026 10:09 pm

पति के अवैध संबंध की आशंका पर महिला के बेटे पर पेट्रोल छिड़ककर दी धमकी

बिलासपुर। बेलगहना क्षेत्र के ग्राम सक्तीबहरा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पति के अवैध संबंध की आशंका के चलते एक महिला ने गांव में रहने वाली दूसरी महिला के नाबालिग बेटे पर पेट्रोल छिड़ककर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


बेलगहना पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह किसी निजी काम से अपने बड़े बेटे के साथ ग्राम मझवानी गई हुई थी। इस दौरान घर पर उसका छोटा बेटा अकेला था, जो रोज की तरह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। उसी समय गांव की रहने वाली आरोपी महिला दुकान पर पहुंची और लड़के से उसकी मां के बारे में पूछताछ करने लगी। जब लड़के ने बताया कि उसकी मां घर पर नहीं है और बाहर गई हुई है, तो आरोपी महिला अचानक उग्र हो गई। आरोप है कि आरोपी महिला ने पीड़ित महिला पर अपने पति से अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए नाबालिग लड़के के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं, गुस्से में आकर आरोपी महिला ने दुकान में रखे पेट्रोल को उठाकर बच्चे पर छिड़क दिया और जान से मारने की धमकी दी। अचानक हुई इस घटना से बच्चा बुरी तरह डर गया। डरे-सहमे बच्चे ने तत्काल मोबाइल फोन से अपनी मां को कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पीड़ित महिला तुरंत अपने घर पहुंची। घर और दुकान के आसपास पेट्रोल की तेज गंध फैली हुई थी, जिससे घटना की पुष्टि हुई। महिला ने बताया कि यदि समय रहते वह नहीं पहुंचती, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS