Explore

Search

October 20, 2026 11:05 pm

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर पुष्प वर्षा व बाइक रैली

बिलासपुर ।सदर बाजार हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर रविवार को क्षेत्र में श्रद्धा और सम्मान का भावपूर्ण माहौल रहा। सेंट्रल गुरुद्वारा गोडपारा महिला स्त्री सत्संग की ओर से सदर बाजार के करोना चौक पर पुष्प वर्षा कर गुरु साहिब को नमन किया गया। इस अवसर पर निकाली गई बाइक रैली का भी सत्संग समिति द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का अद्वितीय साहस त्याग और मानवता के लिए किया गया सर्वोच्च बलिदान संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। धर्म, सत्य और मानवाधिकारों की रक्षा हेतु उनके शहीदी दिवस का संदेश यही है कि अन्याय के विरुद्ध खड़ा होना ही सच्चे अर्थों में धर्म है।

समारोह में महिला स्त्री सत्संग की अध्यक्ष मीना सलूजा सहित डिंपल उपवेजा परमजीत उपवेजा चंचल सलूजा बॉबी छाबड़ा चंचल उपवेजा बलवीर सिंह सलूजा प्रीतम सलूजा सुरजीत सलूजा तथा बड़ी संख्या में साधसंगत मौजूद रही।

सभी ने गुरु साहिब के चरणों में प्रार्थना की कि वे समाज को सत्य करुणा भाईचारे और समरसता के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें ताकि समाज में प्रेम शांति और एकता का संदेश प्रसारित होता रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS