Explore

Search

October 20, 2026 11:06 pm

महिला सेल जांजगीर की पहल, नाबालिग बच्चे को नशे की लत से बचाने हेतु रायपुर नशामुक्ति केंद्र भेजा गया

एसपी विजय पांडेय ने कहा कि नाबालिगों को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालना पुलिस की प्राथमिकता , जिले को नशामुक्त बनाने अभियान और तेज किया जाएगा

नशे की चपेट में आए एक नाबालिग बच्चे को सुरक्षित महिला सेल की टीम ने बच्चे को किया रेस्क्यू

जांजगीर चांपा । जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जांजगीर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नशे की चपेट में आए एक नाबालिग बालक को रेस्क्यू कर सुरक्षित रूप से नशामुक्ति केंद्र रायपुर भेजा है।

जानकारी के अनुसार, 02 दिसंबर 2025 को एक पीड़ित मां पुलिस कार्यालय जांजगीर पहुंचीं और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप को बताया कि उनका नाबालिग बेटा शराब, गांजा तथा अन्य नशे का आदी हो चुका है। नशे की स्थिति में वह घर में मारपीट एवं तोड़फोड़ करने लगता है और उसने पढ़ाई व स्कूल जाना भी बंद कर दिया है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल डीएसपी श्रीमती कविता ठाकुर को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएसपी ठाकुर ने अपनी टीम एएसआई ज्ञान प्रकाश खाखा महिला प्रधान आरक्षक निशा पाण्डेय और अनुका तिर्की के साथ बच्चे की मां से संपर्क किया तथा समझाइश देने के बाद बालक को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया। इसके उपरांत बाल कल्याण समिति, जांजगीर के सहयोग से बच्चे को नशामुक्ति केंद्र रायपुर भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक आईपीएस विजय पांडेय ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नाबालिगों को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालना पुलिस की प्राथमिकता है और समाज के प्रत्येक परिवार को जागरूक होकर इसमें सहयोग करना चाहिए।पुलिस की यह पहल बच्चे को नई दिशा देने तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाने में प्रभावी कदम साबित होगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS