Explore

Search

October 20, 2026 8:49 pm

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर आगमन प्रदेशवासियों के लिए गौरव का विषय है।

प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा प्रदेश से जुड़े महत्त्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा करेंगे। राज्य सरकार ने पीएम की यात्रा को लेकर व्यापक सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की तैयारी की है।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से प्रदेश के विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय मजबूत होगा।

प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर राजधानी रायपुर सहित कई स्थानों पर उत्साह का माहौल देखा गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS