Explore

Search

April 20, 2026 9:29 am

बिलासपुर: न्यू रिवर व्यू रोड पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, सिविल लाइन पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़। न्यू रिवर व्यू रोड पर खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बिना नंबर प्लेट की सिल्वर स्विफ्ट कार में प्रसून यादव बोनट पर बैठकर जोखिमपूर्ण स्टंट कर रहा था, जबकि कार को आदित्य राणा तेज और लापरवाहीपूर्वक चला रहा था। यह पूरा वीडियो ड्रोन कैमरे से ओंकार पटेल द्वारा बनाया गया था, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ।

घटना का वीडियो सामने आते ही थाना सिविल लाइन पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए बिना नंबर वाली कार को जब्त किया। साथ ही स्टंट की रिकॉर्डिंग में प्रयुक्त ड्रोन कैमरा भी कब्जे में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रसून यादव पिता अनिल यादव आदित्य राणा पिता स्व. दशरथ राणा ओंकार पटेल पिता गोविंद राम पटेल शामिल हैं सभी ग्राम निरतु, थाना सीपत के रहने वाले हैं ।इनके ख़िलाफ़ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों पर धारा 281, 3(5) BNS तथा धारा 184, 189 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अतिरिक्त रूप से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। साथ ही संबंधित युवकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस ने अपील करते हुए कहा है कि सड़क पर इस प्रकार की स्टंटबाजी न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS