Explore

Search

June 13, 2026 1:22 pm

म्यूल अकाउंट संचालन का मामला-एक आरोपी गिरफ्तार

भाटापारा, 28 नवम्बर 2025।थाना भाटापारा शहर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने समन्वय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए म्यूल बैंक अकाउंट संचालित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र 14C द्वारा भेजी गई जानकारी में इंडियन ओवरसीज बैंक भाटापारा शाखा के खाते से जुड़े एक ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी मामले में आरोपी सिद्धार्थ भोई (उम्र 25 वर्ष), निवासी नयागंज वार्ड, भाटापारा, की संलिप्तता पाई गई। आरोपी के बैंक खाते में साइबर ठगी से प्राप्त लगभग 90,696 की राशि म्यूल अकाउंट के रूप में जमा हुई थी।

कैसे दिया गया खाता संचालन का अधिकार

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सितंबर 2024 में कुछ व्यक्तियों ने उसे फोन कर खाता खुलवाकर देने के बदले पैसा देने का लालच दिया। इसके बाद उसने इंडियन ओवरसीज बैंक की भाटापारा शाखा में अपना बैंक खाता खुलवाया और उसकी पासबुक व एटीएम कार्ड अन्य आरोपियों को सौंप दिए। यह खाता साइबर फ्रॉड की रकम जमा करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। बदले में आरोपी को 10,000 की राशि फोन-पे के माध्यम से दी गई थी।

कानूनी कार्रवाई

शिकायत के आधार पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 400/2025 धारा 314, 317(2), 317(4), 61(2)(ए), 112 बीएनएस एवं 66 सीडी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक आईपीएस भावना गुप्ता के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे विस्तृत पूछताछ की और विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।एसपी का कहना है कि मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं तथा विवेचना जारी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS