Explore

Search

April 20, 2026 12:16 am

महिला कल्याण समाज एसईसीएल इंदिरा विहार द्वारा जरूरतमंदों को कंबल-स्वेटर व अध्ययन सामग्री वितरित

फुलवारी गांव में आयोजित सामाजिक सेवा कार्यक्रम में श्रीमती दुहन ने कहा समाज सेवा ही सच्ची मानव सेवा किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म

बिलासपुर। सामाजिक दायित्व का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए महिला कल्याण समाज एसईसीएल इंदिरा विहार ने श्रद्धा महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में ग्रामीणों व जरूरतमंद बच्चों-बुजुर्गों को सहायता सामग्री का वितरण किया।

ग्राम फुलवारी में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्वेटर, पेन-पेंसिल, रबर, शार्पनर, बिस्किट, मूंग दाल, फल आदि दिए गए। वहीं बुजुर्गों के लिए कंबल, शॉल और खाद्यान्न सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में राहत पहुंचाना तथा बच्चों को अध्ययन के प्रति प्रोत्साहित करना था।

संस्था की सचिव श्रीमती माधुरी तिवारी ने बताया कि समाज सेवा संगठन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला कल्याण समाज की सदस्याओं श्रीमती रेहाना खान, कविता घोष, सुप्रभा आचार्य, सरोज वस्त्रकर, कृति गंगाजली, सरिता पार्टले, जागिता रानी, माया राव, राधा सिंह, कीर्ति साहू, सरला शर्मा, रोजल रथ, एंजेलिना राज, अमित जायसवाल, लिपि दास गुप्ता, वंदना कुमारी, सरिता चौहान, बृहस्पति कश्यप, भारती सिंह, सीमा दिघरस्कर, राखी कोस्टा, प्रभास शुक्ला, कविता, प्रीति, रवि, आभा पांडे, रजनी श्रीवास, नागमणि राव, संतोषी मेहता, रेखा गला, शेफाली घोष, सुनीता जायसवाल, पुष्पा पटेल, उषा चंद्र, रूबी हनीफी, भानुमति नेताम, ताराबाई, आयुषी जैन, सीना बिन्नी, राजश्री साहू, दिव्या भौमिक, रेणुका मसीह, हेमलता कश्यप, सविता शर्मा, बबीता मिश्रा, माया कपाले, वंदना देवांगन, नीलम सैम, सफीना, दिव्या, गीता रावत, किरण ठाकुर, रामकली जायसवाल, दुर्गेश साहू, किरण बाला पांडे, प्रभा तिवारी, गीता मंडल और सुषमा महतो ने सहयोग प्रदान किया।श्रीमती दुहन ने कहा कि समाज सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS