Explore

Search

September 9, 2026 3:50 pm

सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनीं में पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ

भिलाई ।सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनीं संगठन ने देशभर में अपनी इकाइयों के विस्तार के उद्देश्य से जिलों राज्यों तथा राष्ट्रीय स्तर पर नए गौ सेवक पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ कर दी है। संगठन ने इसके लिए विस्तृत समिति प्रारूप घोषित किया है, जिसके माध्यम से विभिन्न जिम्मेदार पदों पर नियुक्तियाँ की जाएँगी।

जारी जानकारी के अनुसार समिति में संरक्षक मंडल अध्यक्ष प्रभारी उपाध्यक्ष महासचिव आईटी सेल प्रभारी सचिव संगठन मंत्री मीडिया प्रभारी प्रवक्ता कोषाध्यक्ष तथा विधिक सलाहकार मंडल जैसे प्रमुख पद शामिल किए गए हैं। संगठन का कहना है कि इन पदों पर नियुक्ति के बाद विभिन्न क्षेत्रों में गौ सेवा और गौ संरक्षण संबंधी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा।

संगठन ने गौ सेवा के इच्छुक नागरिकों से आह्वान किया है कि वे समाजहित तथा गौ संरक्षण की भावना से इस राष्ट्रव्यापी अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय तिवारी, निवासी भिलाई दुर्ग छत्तीसगढ़ ने बताया कि वे इच्छुक गौ सेवकों से सीधे संपर्क कर रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी उनसे मोबाइल नंबर 9200000214 पर संपर्क कर सकते हैं।

संगठन का कहना है कि आगामी दिनों में पदाधिकारियों की सूची घोषित की जाएगी और विभिन्न जिलों व राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियाँ तेज की जाएंगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS