Explore

Search

April 20, 2026 2:35 pm

हिंदी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सामाजिक विद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण

वर्धा।महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सामाजिक विद्यालय, पिपरी मेघे के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न अकादमिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सबसे पहले अटल बिहारी वाजपेयी भवन में जनजातीय नायकों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने स्वामी सहजानंद सरस्वती संग्रहालय, गांधी हिल्स तथा महापंडित राहुल सांकृत्यायन केंद्रीय पुस्तकालय का भी भ्रमण किया। विश्वविद्यालय से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों ने विद्यार्थियों को इन स्थलों के महत्व एवं वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी दी।

केंद्रीय पुस्तकालयाध्यक्षा डॉ. मैत्रेयी घोष, जनसंपर्क अधिकारी बी.एस. मिरगे, सहायक संपादक डॉ. अमित विश्वास, कर्मचारी नीलिमा कांबळे और वर्षा फुलझेले ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक पहल, सामुदायिक गतिविधियों एवं उपलब्ध संसाधनों के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सामाजिक विद्यालय के सहायक शिक्षक किशोर उमाटे, हिंदी विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. कविता खोब्रागडे सहित विद्यार्थी स्वीटी मून, लिप्सा पाल, अवंतिका चौधरी, सास्वति भोई, अंजना कुमारी, सरोजनी बोरा, प्रिंसेस राज, सुजाता वास, सरामि बोराह सहित विद्यालय के अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे शैक्षणिक उपक्रमों को विद्यार्थियों के भविष्य के लिए सार्थक और प्रेरणादायक बताया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS