Explore

Search

October 26, 2026 3:41 am

 सुकमा में आईईडी ब्लास्ट,एक सीआरपीएफ जवान घायल, हेलीकॉप्टर से रायपुर एयरलिफ्ट किया गया

सुकमा ।छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से एक बार फिर नक्सली वारदात की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, थाना फूलबगडी क्षेत्र के गोगुंडा के जंगल पहाड़ी इलाके में एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी के दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया।

इस विस्फोट में सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि जवान के पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

घायल जवान को मौके पर ही प्राथमिक उपचार देने के बाद हेलीकॉप्टर से रायपुर एयरलिफ्ट किया गया, जहां उसे उच्चस्तरीय इलाज के लिए भर्ती कराया जा रहा है।

सर्च ऑपरेशन तेज

घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।इस बीच, फूलबगडी थाना पुलिस ने माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS