Explore

Search

October 21, 2026 5:07 am

मुख्यमंत्री साय से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात की।

छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे उपराज्यपाल श्री सिन्हा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय को माता वैष्णो देवी का प्रसाद भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने उपराज्यपाल श्री सिन्हा का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह प्रदान किया।

दोनों नेताओं के बीच इस दौरान विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने जम्मू-कश्मीर के विकास कार्यों के लिए उपराज्यपाल श्री सिन्हा की सराहना की और छत्तीसगढ़ एवं जम्मू-कश्मीर के बीच आपसी सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और मजबूत बनाने की बात कही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS