Explore

Search

June 11, 2026 9:24 am

थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बदमाशों पर शिकंजा, फरार वारंटी भी गिरफ्तार

बिलासपुर। दीपावली पर्व के मद्देनज़र सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर झुंड बनाकर उपद्रव करने वाले छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल तथा सीएसपी निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने अपनी टीम के साथ चिंगराजपारा रपटा चौक चांटीडीह और अशोक नगर सरकंडा क्षेत्रों में दबिश दी।

इस दौरान राजेश सिंह ठाकुर शिवा यादव जितेन्द्र कश्यप, श्रेयांश सिंह आनंद दास मानिकपुरी और गौरव पटेल को पकड़कर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही की गई। वहीं फरार वारंटी फूलदास वैष्णव को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

टीआई निलेश पांडेय ने बताया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS