Explore

Search

November 5, 2026 3:47 am

चिरमिरी ओपनकास्ट में समय से पहले ब्लास्टिंग, बाल-बाल बचे कर्मचारी ,तकनीकी गड़बड़ी मानी जा रही वजह

चिरमिरी ।एसईसीएल की चिरमिरी ओपनकास्ट खदान में सोमवार को अचानक समय से पहले हुई ब्लास्टिंग से एक पल को अफरा-तफरी मच गई। हादसा तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुआ बताया जा रहा है। गनीमत रही कि किसी कर्मचारी को गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद सभी कर्मी सुरक्षित हैं।

ब्लास्टिंग के दौरान कुछ कर्मचारियों को हल्की चोटें आईं जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया है।

एसईसीएल प्रबंधन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।

जब इस मामले की जानकारी के लिए एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ.सनीश चंद्रा से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मामूली उपचार के बाद पूरी टीम को सुरक्षित वापस भेज दिया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS