Explore

Search

October 16, 2025 1:24 pm

सामूहिक नेतृत्व में होगा छठ महापर्व, भक्तों की बैठक संपन्न

12 अक्टूबर को छठ घाट कार्यालय का विधिवत उद्घाटन

बिलासपुर। सूर्य उपासना का महापर्व छठ इस वर्ष भी बिलासपुर में पूरे पारंपरिक और भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। माता अरपा के तट स्थित छठ घाट सामुदायिक भवन में रविवार को छठ माता के भक्तों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी पर्व की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष छठ पूजा का आयोजन सामूहिक नेतृत्व में किया जाएगा। इसके लिए एक संचालन समिति का गठन किया गया है, जिसमें पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच, भोजपुरी समाज बिलासपुर, और सहजानंद सरस्वती भूमिहार ब्राह्मण समाज बिलासपुर सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं।

समिति ने यह भी निर्णय लिया कि 12 अक्टूबर को दोपहर 11:50 बजे छठ घाट पर कार्यालय का विधिवत पूजा-पाठ कर उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान छठ घाट की साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था और पूजा के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की रूपरेखा तय की जाएगी।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों और भक्तों ने इस वर्ष के आयोजन में तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष आयोजन का सिल्वर जुबली वर्ष भी है, इसलिए इसे और भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है।

छठ महापर्व का शुभारंभ 25 अक्टूबर को ‘नहाय-खाय’ से होगा। 26 अक्टूबर को ‘खरना’, 27 अक्टूबर की संध्या को अर्घ्य अर्पण और 28 अक्टूबर की सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रवीण झा डॉ. धर्मेंद्र कुमार दास अभय नारायण राय सुधीर कुमार झा गणेश गिरी विजय ओझा लव कुमार ओझा मनोज केडिया सीएम सिंह संजय सिंह रोशन सिंह ए.के. कंठ प्रशांत सिंह विनोद पांडे रामप्रताप सिंह बी.एन. ओझा विजय दुबे बिहारी लाल चौधरी रविंद्र कुशवाहा शैलेंद्र सिंह राजपूत भारत भूषण अरविंद शुक्ला विद्यानंद झा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।सभी ने कहा कि छठ महापर्व सिर्फ एक पूजा नहीं बल्कि आस्था अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS