Explore

Search

October 26, 2026 11:13 am

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया बिलासपुर-पेंड्रारोड सेक्शन का संरक्षा निरीक्षण

बिलासपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बिलासपुर–पेंड्रारोड रेल खण्ड का विस्तृत संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने करगीरोड सलकारोड, बेलगहना खोडरी सहित विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा और परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान श्री प्रकाश ने विशेष रूप से खोडरी–खोंगसरा घाट सेक्शन का जायजा लिया और रेलवे सुरक्षा एवं संरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर राजमल खोईवाल प्रधान मुख्य इंजीनियर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आरएसपी प्रधान मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

महाप्रबंधक ने करगीरोड स्टेशन में स्टेशन परिसर पैनल रूम, स्वच्छता तथा स्लीपर प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद सलकारोड और बेलगहना स्टेशनों पर संरक्षा एवं परिचालन संबंधी कार्यों का अवलोकन किया तथा सलकारोड–करगीरोड के बीच चल रहे तीसरी रेल लाइन परियोजना का स्थल निरीक्षण किया।

पेंड्रारोड स्टेशन पर उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित हो रही यात्री सुविधाओं जैसे स्टेशन परिसर सर्कुलेटिंग एरिया क्रू लॉबी और निर्माणाधीन ढाँचागत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए। 

वापसी के दौरान महाप्रबंधक ने खोडरी स्टेशन तथा डाउन लाइन पर स्थित टनल एवं नजदीकी रेलवे ब्रिज का बारीकी से संरक्षा निरीक्षण किया। निरीक्षण के अंत में उन्होंने अधिकारियों को तकनीकी और परिचालन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS