Explore

Search

October 25, 2026 11:43 pm

बलौदाबाजार एसपी ने साइबर सेल की ली समीक्षा बैठक, गंभीर मामलों में तकनीकी साक्ष्य जुटाने पर दिया जोर

बलौदाबाजार-भाटापारा बलौदाबाजार जिले की पुलिस अधीक्षक आईपीएस भावना गुप्ता ने साइबर सेल की समीक्षा बैठक ली और गंभीर अपराधों में अधिक से अधिक तकनीकी साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोपहर को पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अधीक्षक गुप्ता ने कहा कि मोबाइल कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल-लैपटॉप में दर्ज जानकारी जैसे तकनीकी साक्ष्य गंभीर मामलों में आरोपियों को सजा दिलाने में अत्यंत सहायक होते हैं, इसलिए इनके संग्रहण पर विशेष जोर दिया जाए।

उन्होंने जिले में नशे की गोलियां और नशीली टैबलेट की अवैध बिक्री में लिप्त आरोपियों की पहचान कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश भी दिए। साथ ही संपत्ति संबंधी अपराधों, चोरी और नकबजनी जैसे मामलों में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने को कहा।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह निरीक्षक प्रणाली वैद्य प्रभारी साइबर सेल और साइबर सेल का पूरा स्टाफ मौजूद था ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS