Explore

Search

October 21, 2026 10:39 am

देर रात घूम रहे बदमाशों को लाया थाने, कान पकड़वाकर मंगवाई माफी, दी समझाईश

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस की रात पुलिस ने असामाजिक तत्वों और बदमाशों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। देर रात तक चली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों पर भी पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

सिविल लाइन सीएसपी 15 अगस्त की रात थाना सिरगिट्टी पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष गश्त की। पुलिस टीम ने अनावश्यक रूप से घूम रहे और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त युवकों की तलाशी एवं पूछताछ की। इनमें से अधिकांश आरोपी पहले भी अलग-अलग मामले में जेल जा चुके हैं। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त में रहने वाले युवकों को पुलिस की टीम थाने लेकर आ गई। यहां युवकों से पूछताछ की गई। उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। इसके अलावा दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई की गई है।


गिरफ्तार आरोपी
आकाश विश्वकर्मा पिता फुग्गु, उम्र 18 वर्ष, निवासी नयापारा
रजत दुबे पिता संतोष दुबे, उम्र 21 वर्ष, निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा
मुल्तान खान पिता सुलेमान, उम्र 25 वर्ष, निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा
लक्की नेताम पिता भरत नेताम, उम्र 18 वर्ष, निवासी गणेश नगर नयापारा
बाबी बजाज पिता भाउराम, उम्र 25 वर्ष, निवासी नयापारा
दादू ध्रुव उर्फ रोशन ध्रुव पिता राकेश ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, निवासी प्रकाश होटल के पास, गणेश नगर नयापारा

इनके खिलाफ भी की गई कार्रवाई
लक्की यादव पिता विनोद यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी न्यू लोको कॉलोनी सिरगिट्टी
रोहन मंडावी पिता अनिल मंडावी, उम्र 23 वर्ष, निवासी महिमा नगर सिरगिट्टी

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS