Explore

Search

June 25, 2026 10:01 am

छत्तीसगढ़ के विकास में अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अविस्मरणीय : सीएम साय

जब सीएम को अपना बचपना याद और ख़ुद बच्चो के साथ बच्चे बने और खिलाई केक ,गृह मंत्री का भी बच्चों के प्रति दिखा प्रेम

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को कहा कि छत्तीसगढ़ का गठन पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की देन है और राज्य उनकी सोच के अनुरूप चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी के श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में पायनियर समूह के स्थापना दिवस और वाजपेयी की स्मृति में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी ने गांव-गांव सड़कों का जाल बिछाने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना लागू करने और टेलीकॉम सेक्टर में क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अनुसूचित जनजाति मामलों का अलग मंत्रालय गठित कर आदिवासी क्षेत्रों के विकास को नई दिशा दी।

साय ने पायनियर समूह के 10 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी और बालाजी ग्रुप द्वारा महिलाओं की नि:शुल्क डिलीवरी व उपचार सेवा की सराहना की। उन्होंने कहा कि वाजपेयी न केवल कुशल राजनीतिज्ञ, बल्कि साहित्यकार और कवि भी थे जिनकी वाक्पटुता विपक्ष को भी प्रभावित करती थी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि 2016 में शुरू हुए पायनियर रायपुर संस्करण ने 10 वर्षों में समाचार जगत और स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान बनाई है। उन्होंने वाजपेयी के ग्रामीण सड़क योजना सर्व शिक्षा अभियान और परमाणु परीक्षण जैसे निर्णयों को ऐतिहासिक बताया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा विधायक पुरंदर मिश्रा, संपत अग्रवाल, डॉ. देवेंद्र नायक, डॉ. नीता नायक पायनियर के संपादक ए एन द्विवेदी गुणवंत साहू सहित बालाजी ग्रुप के अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS