Explore

Search

October 26, 2026 12:55 am

नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख से अधिक की ठगी करने वाला आदतन आरोपी गिरफ्तार

मंत्रालय में बाबू होने का झांसा देकर विभिन जिलों में बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किया लाखों की ठगी

दुर्ग।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की स्मृति नगर पुलिस ने मंत्रालय में बाबू होने का झांसा देकर अन्य जिलों में बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 30.94 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक आदतन आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी साबास खान निवासी बजरंगपारा महासमुंद के खिलाफ स्मृति नगर चौकी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम को महासमुंद भेजा गया जहां स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

शुरुआती जांच में सामने आया कि साबास खान ने वर्ष 2020 में प्रार्थी ढालसिंह वर्मा सहित कई लोगों से मंत्रालय रायपुर एवं पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नगद और बैंक के माध्यम से बड़ी रकम वसूल की थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में कई जिलों में धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले दर्ज हैं, जिनमें थाना दर्री जिला कोरबा अपराध क्रमांक 57/2016, धारा 420 थाना गोलबाजार, रायपुर अपराध क्रमांक 116/2019, धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 201 थाना कोतवाली, महासमुंद अपराध क्रमांक 104/2018, धारा 498(डी), 489(ई) अपराध क्रमांक 94/2024, धारा 489(बी), 489(सी)थाना बसंतपुर राजनांदगांव व थाना छुरा, गरियाबंद में भी इसी प्रकार के मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक गुरुविंदर सिंह संधु प्रआर अनुप साहू आरक्षक अनिकेत चंद्राकर कौशलेन्द्र सिंह एवं कमल नारायण की अहम भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS