Explore

Search

April 20, 2026 10:24 pm

अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह, जांजगीर-चांपा में हरियाली तीज उत्सव में आकृति रि-लोडेड थीम की मची धूम

एबीवीटीपीएस के आकृति महिला मंडल ने मनाया हरियाली तीज उत्सव

जांजगीर ।अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा के आवासीय परिसर स्थित सीनियर क्लब में आकृति महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी की प्रथम महिला श्रीमती प्रभा कटियार रहीं। कार्यक्रम का शुभांरभ श्रीमती प्रभा कटियार द्वारा दीप जलाकर किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में हरियाली तीज उत्सव की भरपूर सराहना की। तीज उत्सव में हरियाली क्वीन गोल्डी नेताम चुनी गईं।

तीज उत्सव का सफल आयोजन आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष शशि कोसरिया के मार्गदर्शन में हुआ। तीज उत्सव की थीम ‘‘आकृति रि-लोडेड’’ पर आधारित रही। इसमें विश्व के अलग-अलग नृत्य विधाओं की रंगारंग प्रस्तुति दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत की गईं। इनमें प्रमुख रूप से बेली डांस, क्लासिकल डांस, गरबा नृत्य, घूमर नृत्य और वेस्टर्न डांस शामिल हैं। विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रेरणा महिला मंडल कोरबा पूर्व की अध्यक्ष द्वय निवेदिता बंजारा व अलका कंसल और संकल्प महिला मंडल कोरबा पश्चिम की अध्यक्ष रूबी श्रीवास्तव शामिल हुईं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आकृति महिला मंडल की उपाध्यक्ष अनीता द्विवेदी, गंगोत्री ध्रुव एवं विजया शाह, सचिव प्रीति बंजारे, सह-सचिव अर्चना लकड़ा, कोषाध्यक्ष सुनीता परगनिहा, क्रीड़ा सचिव देवश्री ठाकुर व यशु साहू, सांस्कृतिक सचिव दिव्या पित्रोदा और अपर्णा झा का विशेष योगदान रहा। तीज उत्सव में महिला मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS