Explore

Search

July 21, 2025 9:26 am

Advertisement Carousel

भू-माफियाओं पर जशपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 45 लाख की ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ ।जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ज़मीन खरीदी-बिक्री के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर एक सेवानिवृत्त मृतक शिक्षक की पत्नी से करीब 45 लाख की ठगी करने का आरोप है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने महिला को एक भूखंड दिखाकर किसी अन्य भूमि की रजिस्ट्री कर दी थी। ठगी गई राशि में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत मिली मुआवज़े की 21 लाख की राशि भी शामिल है। इस मामले में थाना कुनकुरी में भारतीय दंड विधान की धारा 420, 467, 468, 471 और 120(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में नीरज प्रजापति निवासी डुगडुगिया, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर दिलीप राम  निवासी खूंटी टोली, थाना दुलदुला, जिला जशपुर गोवर्धन यादव निवासी सीरिमकेला, थाना दुलदुला जिला जशपुर घनश्याम यादव निवासी सीरिमकेला, थाना दुलदुला जिला जशपुर शामिल है ।जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता श्रीमती गोरेती मिंज, पत्नी स्व. अनिल मिंज, निवासी ग्राम जोरा तराई, थाना नारायणपुर ने 17 जुलाई को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके पति की मृत्यु के बाद विभागीय लाभ के रूप में 56 लाख की राशि प्राप्त हुई थी। उक्त राशि से उन्होंने कुनकुरी में ज़मीन खरीदने का निर्णय लिया। प्रार्थिया ने अपने दामाद के माध्यम से आरोपी नीरज प्रजापति से संपर्क किया, जिसने अपने साथी दिलीप राम के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के किनारे स्थित खसरा नंबर 345/1 की जमीन दिखाते हुए सौदा तय किया। ₹30 लाख में 10 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री हेतु एग्रीमेंट किया गया और कुछ राशि अग्रिम भी दे दी गई।

इसके बाद बाद में आरोपियों ने दस्तावेजी बहानेबाजी करते हुए 12 डिसमिल ज़मीन की रजिस्ट्री कराई, लेकिन असल में खसरा नंबर 345/14 की भूमि की रजिस्ट्री की गई, जो कि भारतमाला प्रोजेक्ट के अंतर्गत अधिगृहित हो चुकी थी। इस छलपूर्वक कार्रवाई से 36.50 लाख की ठगी हुई, जिसमें 12.60 लाख बाद में लौटाए गए शेष राशि को लेकर आरोपी टालमटोल कर रहे थे।पुलिस जांच में सामने आया कि रजिस्ट्री की गई जमीन पहले ही किसी अन्य को बेची जा चुकी थी। वहीं, भारतमाला प्रोजेक्ट में अधिग्रहित ज़मीन के 21 लाख के मुआवज़े को भी आरोपियों ने हड़प लिया।एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कुनकुरी थाना प्रभारी राकेश यादव के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक ईश्वर वारले प्रधान आरक्षक छवि लाल पैंकरा आरक्षक चंद्रशेखर बंजारे भूपेंद्र यादव और नंदलाल यादव की टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा महिलाओं और आम नागरिकों के साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। यदि कोई नागरिक इस प्रकार की धोखाधड़ी का शिकार होता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS