Explore

Search

April 26, 2026 11:33 pm

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नवा रायपुर विधानसभा परिसर में पौधारोपण, सीएम-विधानसभा अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधियों ने लगाए पौधे

रायपुर।छत्तीसगढ़ में चल रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत सोमवार को नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा परिसर में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, वन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप सहित मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य, विधायक, मुख्य सचिव अमिताभ जैन और विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष द्वारा गुलमोहर का पौधा रोपित कर की गई।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा देशभर में अपने विशिष्ट कार्यकलापों के लिए जानी जाती है और इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश को सशक्त किया है। उन्होंने कहा वन है तो जल है और जल है तो जीवन है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण आवश्यक है।उन्होंने बताया कि विधानसभा परिसर में रोपित सभी पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान पूरे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का सशक्त माध्यम बन चुका है। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए पौधे एक स्मृति के रूप में उनके साथ जुड़े रहेंगे और हर बार विधानसभा प्रवास के दौरान उन्हें अपनी सहभागिता का एहसास कराएंगे।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस पहल को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर पर्यावरण और जनहित में एकजुटता का प्रतीक बताया।

अधिकारियों के अनुसार नवीन विधानसभा परिसर में रोपे गए पौधों की प्रजातियों का चयन स्थानीय जलवायु और पारिस्थितिकी को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS