जांजगीर चापा (राजू शर्मा) राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले किसान जवान संविधान सभा की तैयारी एवं अन्य राजनैतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के लिए जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा की विस्तारित बैठक जांजगीर में संपन्न हुई।




बैठक में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के तैल चित्र में माल्यार्पण पश्चात राष्ट्रगीत वन्दे मातरम से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिला संगठन के प्रतिवेदन पाठन एवं स्वागत भाषण कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश पैगवार ने दिया।




बैठक में कांग्रेस जनों को संबोधित करते मुख्य अभ्यागत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह सचिव व छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सहप्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि प्रदेश में युक्तीयक्तकरण के नाम पर स्कूलों को बंद किया जा रहा है किसानों को खाद बीज उपलब्ध नहीं हो रहा है ,वर्तमान मोदी शासन में किसानों के ऊपर गोलियां बरसाए जा रहे है, रास्ते पर कांटे बिछाई जा रही है, मंत्री पुत्र किसानों को अपने गाड़ी के टायर से रौद रहा है, बेरोजगार जवानों के साथ प्रतियोगी परीक्षा के नाम पर छलावा किया जा रहा है, संविधान की मूल आत्मा को चोट पहुंचाते हुए धीरे धीरे खत्म किया जा रहा है। जिसके रक्षा के जनजागरण के लिए उक्त सभा आगामी 7 जुलाई 2025 को रायपुर में आयोजित हो रही है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आगमन हो रहा है।


बैठक को संबोधित करते हुए आशीष सिंह ठाकुर ने कहा कि किसान जवान संविधान सभा में हर एक कांग्रेस जनों को अधिक से संख्या में पहुंचना है। सभा को विधायक ब्यास कश्यप, , विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रफीक सिद्दीकी व आभार महामंत्री शिशिर द्विवेदी ने किया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस सचिव टिंकू मेमन, संदीप अग्रवाल, गिरधारी यादव, डॉ परस शर्मा,राम लाल यादव, संदीप यादव,भगवान दास गढ़वाल, राजेश अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण रविंद्र शर्मा, नवल सिंह,सुनील साधवानी,सदन यादव, गोविंद कश्यप, संतोष शर्मा, ऋषिकेश उपाध्याय,राम लाल यादव, प्रिंस शर्मा,देव कुमार पांडे, लोकेश राठौर, श्रीमती सीमा शर्मा, महारथी बघेल,मनोज तिवारी,सौरभ सिंह, कन्हैया राठौर, आभास बोस,राईस किंग खुटे,गिरी लाल साहू, संजय अग्रवाल, सुखराम गरेवाल, मनोज अग्रवाल, संतोष भोपालपुरिया, संतोष साहू, गुलशन सोनी, अब्बास खान, श्रीमती ज्योति नोर्गे, वर्षा सिंह, रक्षा धीरजसिंह, रेखा सोनवानी,जगदेश्वरी सुर्यवंशी, रेखा लदेर, चंपा प्रधान, भगवंतीन यादव

मुस्कान परवीन, शशि जगत, अजीत सिंह राणा, संतोष बबई गढ़वाल, अनिल राठौर,राम गोपाल रात्रे, राजा सिद्धकी , विष्णु यादव , अरमान खान,बुद्धेश्वर सिंह जगत, मनोहर प्रधान, अशोक सोनवानी, अशोक यादव, कमलेश ताम्रकार, अरमान खान, परमेश्वर निर्मले, विजय प्रकाश तिवारी, अमन अग्रवाल, अजय दिव्य, संतोष साहू, बसंत सिंह पवार, अवधेश यादव, लक्ष्मीकांत राय सागर, बसंत यादव, राजन पात्रे, हरिप्रसाद चंद्रा, दिनेश पांडे, धनपति करियारे, गोविंद केशरवानी, दिलदार खान, मोतीलाल पटेल, योगेश शर्मा, रवि शंकर बरेठ, घनश्याम प्रसाद साहू, राजेंद्र गुप्ता, इस्माइल खान, धनपत खरे, कमलेश राठौर, पावेल खरे, विजय गढवाल, उमाकांत राठौर, नेपाल राठौर, संगम कुमार, सचिन लटियारे, प्रमोद कुमार, सुजल राठौर, किशोर साव, नरेश यादव, शशांक राठौर, रवि शंकर, घनश्याम साहू, अवधेश यादव, जे पी साहू, आदि का कांग्रेस जन प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।

प्रधान संपादक