Explore

Search

October 26, 2026 3:50 pm

ऑपरेशन शंखनाद: गौ मांस रखने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार


जशपुर। गौवध पर प्रतिबंध के बावजूद गौ मांस के अवैध भंडारण की सूचना पर जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन शंखनाद के तहत पत्थलगांव पुलिस ने ग्राम पतरापाली चूरेलझरिया में छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 10 किलो गौ मांस जब्त किया है, वहीं एक अन्य आरोपी अभी फरार है।
पत्थलगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पतरापाली चूरेलझरिया निवासी प्रकाश एक्का अपने घर में भारी मात्रा में गौ मांस रखे हुए है। सूचना पर एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विनीत कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर घर में दबिश दी। मौके से बोरी में रखा संदिग्ध मांस बरामद किया गया। मांस को परीक्षण के लिए पशु चिकित्सक के पास भेजा गया, जहां पुष्टि हुई कि वह गौ मांस ही है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रकाश एक्का को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने कबूल किया कि उक्त मांस उसने गांव के ही विमल उर्फ भानू से सुशील कुजूर के साथ मिलकर खरीदा था और खाने के लिए अपने घर में रखा था। प्रकाश की निशानदेही पर पुलिस ने सुशील कुजूर को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी विमल कुजूर उर्फ भानु फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS