Explore

Search

October 26, 2026 12:43 pm

कलेक्टर के निर्देश पर 19.50 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त

जांजगीर राजू शर्मा ।छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आबकारी विभाग ने कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर अवैध शराब बनाने वालो के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई है ।

कलेक्टर के निर्देश पर्व सहायक आयुक्त आबकारी अलेख राम सिदार ने अवैध शराब के निर्माण एवं भंडारण पर कार्रवाई करते हुए कुल 19.50 बल्क लीटर शराब जब्त की है।

आबकारी विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई में तीन अलग-अलग स्थानों से महुआ व देशी शराब की जब्ती की गई। कुल तीन प्रकरणों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) तथा 59(क) के अंतर्गत कार्रवाई कर तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है।

आबकारी विभाग के अनुसार पहला मामला थाना पामगढ़ के ग्राम सिल्ली का है, जहां आरोपी हरप्रसाद कश्यप के पास से 6.00 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। दूसरा मामला थाना नवागढ़ के ग्राम कांसा का है, जहां भोला राम चौहान के अधिपत्य से 7.2 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। तीसरे मामले में ग्राम हरदी से आरोपी घनश्याम वर्मा के वाहन से 6.30 बल्क लीटर देशी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।

इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी धीरज नायक, आबकारी उपनिरीक्षक रमेश सिंह सिदार, यीवरेश कुमार, विकास पाल सांडे तथा मुख्य आरक्षक छेदीलाल लहरे, राजेश पांडे, मुकेश शर्मा, देवदत्त जायसवाल एवं आरक्षक गीता कमल ने अहम भूमिका रही ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS