Explore

Search

June 11, 2026 1:10 pm

ऑपरेशन अंकुश: हत्या और दुष्कर्म के मामले में 12 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार


जशपुर। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन अंकुश के तहत थाना कुनकुरी क्षेत्र में दर्ज दो मामलों के फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक आरोपी वर्ष 2013 से हत्या व बलात्कार के मामले में फरार था, जिसे पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरे आरोपी को तीन साल बाद कुनकुरी से गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 में थाना कुनकुरी क्षेत्र के एक गांव में जादू टोने के संदेह में एक महिला की गला रेतकर हत्या और उसकी बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दो आरोपी नेल्सन खेस और एक नाबालिग फरार थे। जांच के दौरान पता चला कि नेल्सन खेस की मौत हो चुकी है, लेकिन दूसरा आरोपी पुलिस की नजरों से बचता रहा। हाल ही में तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि आरोपी मुंबई के बोरीवली इलाके में जे कुमार कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरी कर रहा है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

तीन साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी कुनकुरी से दबोचा गया

वहीं वर्ष 2022 में दर्ज एक अन्य बलात्कार के मामले में आरोपी मोहम्मद फैज अकरम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर वर्ष 2021 से शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी से इंकार करने का आरोप है। मामले में आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट समेत गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज था। वह घटना के बाद से फरार था और रांची में नाम बदलकर रह रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने आजाद मोहल्ला कुनकुरी स्थित आरोपी के घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। भागने के प्रयास में आरोपी छत से कूदने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने तत्परता से उसे पकड़ लिया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS