Explore

Search

November 4, 2026 11:44 am

एसईसीएल मुख्यालय में उच्च रक्तचाप जाँच शिविर आयोजित, दो सौ अधिकारियो कर्मचारियो की हुई जांच

50 कर्मियों में रक्तचाप का स्तर सामान्य से अधिक

बिलासपुर छत्तीसगढ़ ।विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के उपलक्ष्य में 19 मई 2025 को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में उच्च रक्तचाप (बीपी) जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य जागरूकता पहल का उद्देश्य कर्मचारियों में हाइपरटेंशन जैसे “साइलेंट किलर” रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर जांच एवं परामर्श प्रदान करना रहा।

शिविर के दौरान एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास ने भी अपनी बीपी की जांच करवा कर कर्मियों को स्वास्थ्य जांच के प्रति प्रेरित किया।

मुख्यालय में कार्यरत लगभग 200 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिविर में भाग लिया। इनमें से करीब 50 कर्मियों में रक्तचाप का स्तर सामान्य से अधिक पाया गया, जिन्हें एसईसीएल की मेडिकल टीम द्वारा उचित परामर्श और आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।

इस शिविर का संचालन मुख्यालय चिकित्सा सेवा प्रमुख/विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा पाठक के नेतृत्व में किया गया। शिविर के दौरान मेडिकल टीम से चिकित्सा सेवा प्रमुख, डॉ श्रुतिदेव मिश्रा, डॉ अरिहंत जैन, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ संजीवनी पाणिग्रही, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, डॉ नेहा साहू, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि जांच प्रक्रिया सुचारु रूप से सम्पन्न हो तथा हर प्रतिभागी को उचित सलाह उपलब्ध कराई जाए।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS