Explore

Search

March 13, 2026 4:44 am

दोसा नहीं बनाने पर रसोइए को गर्म तेल से जलाया, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। शादी समारोह में मनपसंद दोसा नहीं बनने पर एक रसोइए को गर्म तेल में झुलसाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सीपत थाना क्षेत्र के उच्चभट्टी गांव की है। पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि सीपत निवासी भरत रजक अपने साथियों के साथ बीते दिनों उच्चभट्टी गांव में एक शादी समारोह में भोजन बनाने गया था। पार्टी के दौरान रसोईया अमन केंवट दोसा बना रहा था। उसी दौरान जितेंद्र यादव और रामकुमार यादव वहां पहुंचे और दोसा ठीक से नहीं बनवाने की बात कहकर भरत रजक से विवाद करने लगे। आरोपियों ने पहले भरत से गाली-गलौज की, फिर विवाद बढ़ने पर उससे मारपीट करते हुए पूड़ी तलने के लिए रखी गर्म तेल की कड़ाही में धक्का दे दिया। इससे भरत बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद अन्य रसोइयों और कार्यक्रम में मौजूद लोगों उसे अस्पताल पहुंचाया। इधर स्वजन ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर झुलसे रसोईये से घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही शादी में मौजूद लोगों का बयान दर्ज किया। जांच के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों जितेंद्र यादव और रामकुमार यादव के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS