Explore

Search

November 4, 2026 1:00 pm

नाबालिग का अश्लील वीडियो किया वायरल, युवक भेजा गया जेल

बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में किराए पर रह रहे एक युवक ने नाबालिग का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

कोतवाली सीएसपी अक्षय प्रमोद सबद्रा ने बताया कि एनसीआरबी की साइबर टीप लाइन से सूचना मिली थी कि फेसबुक पर नाबालिग से संबंधित एक अश्लील वीडियो अपलोड किया गया है। वीडियो इंद्रजीत कांप्लेक्स इलाके से फेसबुक पर डाला गया था। साथ ही साइबर टीम ने एक मोबाइल नंबर भी साझा किया था, जो वीडियो अपलोड करने में उपयोग किया गया था। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी की पहचान कुंदन कुमार राजवाड़े के रूप में हुई, जो बैकुंठपुर, जिला कोरिया का निवासी है। कुछ दिन पहले वह कोतवाली क्षेत्र स्थित इंद्रजीत कांप्लेक्स में किराए से रह रहा था। बाद में वह काम छोड़कर अपने पैतृक गांव चला गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस कर बैकुंठपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने मोबाइल से वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट करना स्वीकार किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS