Explore

Search

October 27, 2026 2:41 am

किसानों के खाते से एक करोड़ की हेरा-फेरी, बैंक के दो कर्मचारी गिरफ्तार

भिलाई। सेवा सहकारी समिति ग्राम सोमानी में किसानों के बचत खातों से करोड़ों रुपए की हेरा-फेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि समिति के प्रबंधक नीति दीवान, सहायक प्रबंधक गजानंद शिर्के और कर्मचारी गोपाल वर्मा ने एक करोड़ तीन लाख 11 हजार रुपए का गबन किया है। मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पुरानी भिलाई के शाखा प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह भुवाल ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपियों ने किसानों के खातों में जमा की जानी वाली रकम अपने निजी उपयोग में ले ली। आरोपी खाताधारकों की पासबुक में रकम की एंट्री कर देते थे, जिससे वे संतुष्ट रहते थे, लेकिन बैंक के लेजर में वह राशि दर्ज नहीं की जाती थी। इसके अलावा, कुछ किसानों के फिक्स डिपाजिट को भी तोड़कर आरोपियों ने रकम का उपयोग किया। जांच के दौरान पुलिस ने गजानंद शिर्के और गोपाल वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों आरोप स्वीकार कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की टीम प्रबंधक नीति दीवान की तलाश कर रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS