Explore

Search

June 10, 2026 12:11 pm

फसल बचाने फेंसिंग में लगाया करंट, गाय की मौत

बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र में फसल की सुरक्षा के लिए खेत की फेंसिंग में करंट दौड़ाना एक किसान को भारी पड़ गया। करंट की चपेट में आकर एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी शिकायत मृत गाय के मालिक ने थाने में की, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलतरा का है। यहां रहने वाले संतोष कुमार नेताम किसान हैं। उन्होंने बताया कि गांव के ही अशोक कुमार धीवर ने अपने खेत के चारों ओर फसल की सुरक्षा के लिए फेंसिंग कर रखी है। फेंसिंग में करंट प्रवाहित किया गया था, जिसकी चपेट में आकर रविवार को संतोष की एक गाय की मौत हो गई। सुबह करीब 11 बजे गांव के लोगों ने संतोष को गाय की मौत की जानकारी दी। गाय के शव के पास फेंसिंग वायर में करंट प्रवाहित मिला। संतोष नेताम ने इसकी सूचना रतनपुर थाने में दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में करंट से गाय की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने अशोक धीवर के खिलाफ विद्युत अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस बीच संतोष नेताम ने आरोप लगाया है कि अशोक के खेत में पहले भी करंट की चपेट में आकर कई गायों की मौत हो चुकी है। मगर मामले को छिपाने के लिए वह मृत गायों को खेत के आसपास ही दफना देता था। गांव के कुछ लोगों ने उसे ऐसा करते हुए देखा भी है। पुलिस ने इस बिंदु पर भी जांच शुरू कर दी है। खेत के आसपास खुदाई कर अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी किसान से पूछताछ की जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS