Explore

Search

June 10, 2026 12:16 pm

शादी का झांसा देकर डाक्टर से दुष्कर्म, एसडीओ फरार

बिलासपुर। पीएचई विभाग में पदस्थ एसडीओ पर बिलासपुर की एक महिला डाक्टर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी एसडीओ शिकायत की भनक लगते ही फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

सिविल लाइन क्षेत्र के अज्ञेय नगर निवासी नमित कोसरिया वर्तमान में जांजगीर-चांपा में पदस्थ हैं। बिलासपुर में प्रैक्टिस कर रही महिला डाक्टर से उनका प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि नवंबर 2019 में नमित ने डाक्टर को उसके अस्पताल से अपने घर ले जाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद से वह शादी का वादा कर लगातार संबंध बनाता रहा। मार्च 2023 में डाक्टर गर्भवती हो गई। जब उसने नमित से शादी की बात की, तो उसने कुछ समय बाद शादी करने का आश्वासन दिया और उसे एमटीपी किट देकर गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने कोर्ट मैरिज और फिर परिजनों की सहमति से शादी का झांसा देकर उसे गुमराह किया। हाल ही में उसने डाक्टर से संपर्क तोड़ दिया और किसी अन्य युवती से शादी की तैयारी में था। इसकी जानकारी लगने पर पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 376 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी एसडीओ की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS