Explore

Search

November 4, 2026 12:41 am

अंबेडकर जयंती पर राजेश की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया

छत्तीसगढ़ बिलासपुर ।रेलवे सांस्कृतिक ग्राउंड में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोकप्रिय गायक राजेश कुमार ने बाबा साहेब को समर्पित भावपूर्ण गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। गीत की प्रस्तुति के दौरान पूरा मैदान जय भीम के नारों से गूंज उठा और लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से अपनी भावनाएं प्रकट कीं।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहेब के संघर्षों, विचारों और उनके सामाजिक न्याय के संदेश को आम जन तक पहुंचाना था। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी अंबेडकर जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

गायक राजेश कुमार ने अपने गीत के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS