Explore

Search

November 4, 2026 3:23 am

कबीरधाम कलेक्टोरेट को बम से उड़ाने तमिलनाडू से आया धमकी भरा ईमेल, पुलिस की बढ़ी चौकसी

रायपुर। तमिलनाडू से कबीरधाम कलेक्टाेरेट के आफिशियल ईमल पर आया एक मैसेज के बाद जिला व पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हड़कंप के साथ ही सक्रियता भी इसी अंदाज में तेजी के साथ बढ़ गई है। दरअसल कलेक्टोरेट कार्यालय के आफिशियल ईमेल पर धमकी भरा ईमेल आया है। इसमें कलेक्टोरेट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बम से उड़ाने की धमकी संबंधी ईमेल की जानकारी कलेक्टोरेट की ओर से साइबर सेल को दे दी गई है।


साइबर सेल तमिलनाडू से भेजे गए ईमेल की पड़ताल कर रहा है। पड़ताल के साथ ही बतौर सुरक्षा कलेक्टोरेट कैम्पस को पुलिस प्रशासन ने खाली करा दिया है। सुरक्षा के लिहाज से डाग स्क्वायड व पुलिस टीम कलेक्टोरेट पहुंच गई है। पुलिस की टीम कैम्पस की गहन जांच पड़ताल कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पूरा कमान संभाल लिया है। एडिशनल एसपी के निर्देशन में सुरक्षा की जांच की जा रही है। तमिलनाडू से भेजे गए ईमेल की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित एजेंसियों द्वारा आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।


0 पीएचक्यू संपर्क में, पल-पल की ले रहे खबर


सुरक्षा के लिहाज से तमिलनाडू से आए ईमेल जिसमें कलेक्टोरेट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस प्रशासन ने इसकी जानकारी पीएचक्यू को दे दिया है। पुलिस हेडक्वार्टर में बैठे आला अफसर कलेक्टोरेट कैम्पस की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही अपडेट की पल-पल जानकारी ले रहे हैं। हर एक अपडेट की पुलिस अफसर हेड क्वार्टर को सीधे रिपोर्ट कर रहे हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS