Explore

Search

October 31, 2025 12:20 am

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों में 213 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

तृतीय व चतुर्थ वर्ग में 200 कर्मियों को मिली पदोन्नति

छत्तीसगढ़ रायपुर। (मोनू भदौरिया) छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति देकर नई ऊर्जा दी है। बीते तीन महीनों में कुल 213 अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है, जिसमें प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के 13 अधिकारी तथा तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के 200 कर्मचारी शामिल हैं।

कंपनी के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह एवं डॉ. रोहित यादव, साथ ही प्रबंध निदेशक आर.के. शुक्ला, भीमसिंह कंवर और श्री एस.के. कटियार ने सभी पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति केवल उत्तरदायित्व में वृद्धि नहीं, बल्कि प्रदर्शन और निष्ठा का सम्मान भी है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी पदोन्नत कर्मचारी अपनी क्षमता और समर्पण से प्रदेश के विद्युत क्षेत्र को और सुदृढ़ बनाएं।

पावर कंपनियों के प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान और करियर विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। इस क्रम में पदोन्नति की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया गया है।

ट्रांसमिशन कंपनी में उच्च अधिकारियों की पदोन्नति

ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन विभाग द्वारा अभियंता (कॉमन) कैडर के अंतर्गत ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और सिविल शाखा के 11 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। इनमें कार्यपालक निदेशक के 3, मुख्य अभियंता के 5 और अधीक्षण अभियंता के 3 पद शामिल हैं। वहीं जनरेशन कंपनी से दो मुख्य अभियंताओं को कार्यपालक निदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया है।

तृतीय व चतुर्थ वर्ग में 200 कर्मियों को मिली पदोन्नति

मानव संसाधन विंग और क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से तृतीय और चतुर्थ वर्ग के 200 कर्मियों को पदोन्नति दी गई है। ट्रांसमिशन कंपनी में लाइन अटेंडेंट ग्रेड-1 के 22, टेस्टिंग अटेंडेंट ग्रेड-1 के 48, ऑफिस अटेंडेंट और दफ्तरी के एक-एक पद पर पदोन्नति की गई है।

डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में मुख्यालय स्तर पर 28 सेक्शन ऑफिसरों को पदोन्नत किया गया है। इसके साथ ही, राजनांदगांव रीजन में लाइन अटेंडेंट ग्रेड-1 के 13 और दुर्ग रीजन में 19 कर्मियों को पदोन्नति मिली है। वहीं, लाइन असिस्टेंट ग्रेड-2 के 48 कर्मचारियों को भी पदोन्नति प्रदान की गई है।

पावर कंपनी के अध्यक्ष सुबोध सिंह ने आशा जताई है कि अन्य रिक्त पदों पर भी जल्द पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी, जिससे कर्मियों का मनोबल और अधिक ऊंचा हो सके।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS