Explore

Search

July 2, 2025 3:59 am

R.O.NO.-13250/14

Advertisement Carousel

प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण का प्रयास, चार गिरफ्तार

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के भोथीडीह गांव में प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण कराने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_4c6b1664
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6350de1c
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6dc79aad
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_fe49f8b4


भोथीडीह निवासी रवि कुमार केंवट के घर पर ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा शुक्रवार शाम करीब सात बजे प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। आयोजन में हिंदू धर्म के लोगों को बुलाकर उन्हें बाइबिल देकर मतांतरण के लिए प्रलोभन दिया जा रहा था। इसके अलावा धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित भी किया जा रहा था। सभा में करीब 20-25 लोग मौजूद थे और भोजन की व्यवस्था की गई थी।
इसकी जानकारी मिलने पर गो रक्षक दल के जिला प्रमुख पुर्णेंदु कुमार शर्मा उर्फ बाबा अन्य हिंदू संगठन के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां चल रही गतिविधि को लेकर आपत्ति जताई और तुरंत मस्तूरी पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर मस्तूरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया। थाने में पुर्णेंदु शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने रवि कुमार केंवट, प्रेमदास मिरी (निवासी खजुरी नवागांव), खोजदास मिरी (निवासी सरगांव) और संतोष खूंट (निवासी बिल्हा) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.15_d51e7ba3
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_1c66f21d
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_eaaeacde
रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS