Explore

Search

October 20, 2026 3:55 am

किन्नरों के समूह ने रायपुर में एक युवक की बेरहमी से की पिटाई , वीडियो हुआ वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में होली के दौरान माहौल उस समय बिगड़ गया जब किन्नरों के एक समूह ने एक युवक को बेरहमी से दौड़ा कर मारपीट की घटना का वीडियो किसी ने बनाया और सोशल मीडिया पोस्ट कर दिया । अब ऐसी क्या बात हो गई जो मारपीट का कारण बना पुलिस कारणों को पता करने में लगी है लेकिन इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है ।इस वीडियो को रायपुर के एक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश एस सिंह ने एक्स पर भी साझा किया है ।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ किन्नर युवक को दौड़ा रहे हैं और हाथ मुक्कों से मार रहे हैं। पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी के प्रधान आरक्षक ने मारपीट को रोकने का भरसक प्रयास कर रहे है ।लेकिन किन्नरों की संख्या बाल अधिक होने के कारण उन्हें रोकने में कामयाब नहीं हो पाए ।

जबकि सड़को पर काफ़ी भीड़ भी लेकिन किसी ने रोकने का प्रयास नहीं किया ।इस घटना के बाद रायपुर पुलिस की तरफ़ से कोई आधिकारिक बयान समाचार लिखे जाने तक तक जारी नहीं किया गया है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस मामले की तह तक पहुँचने का प्रयास कर रही है । जल्द ही इस पर पुलिस की और से आधिकारिक बयान आने संभावना जताई जा रही है ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS