Explore

Search

February 3, 2026 2:54 am

महिला पुलिस कर्मियों का सम्मान, जागरूकता व स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन

बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासा गुड़ी स्थित चेतना हाल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिला पुलिस कर्मियों, होमगार्ड और जेल विभाग में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशंसा पत्र वितरित किए गए। साथ ही, महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया।



कार्यक्रम में कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह और नगर निगम आयुक्त अमित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर परामर्श केंद्र में सेवा दे रहीं डॉ. नीता श्रीवास्तव, डॉ. अलका, आशा सिंह और डॉ. अवनी सिंह को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। अधिकारियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी भागीदारी को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एएसपी अर्चना झा, राम गोपाल करियारे, डीएसपी मंजू लता केरकेट्टा, अनिता प्रभा मिंज, रश्मित कौर चावला, एसडीओपी नूपुर उपाध्याय, आरआई भूपेंद्र गुप्ता और महिला थाना प्रभारी भारती मरकाम सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS