Explore

Search

November 28, 2026 10:52 pm

सूने मकान का ग्रील तोड़कर चोरी, कांसे-पीतल के बर्तन ले उड़े चोर

बिलासपुर। सकरी स्थित गायत्री मंदिर के सामने एक सूने मकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने ग्रील तोड़कर मकान में प्रवेश किया और पीतल-कांसे के बर्तन समेत घरेलू सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मकान मालिक ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन क्षेत्र के 27 खोली में रहने वाले बीमा सलाहकार सुभाष तिवारी का मकान सकरी स्थित गायत्री मंदिर के सामने है। यह मकान उन्होंने मनीष जायसवाल नामक व्यक्ति को किराए पर दिया है। हालांकि, किराएदार अधिकतर समय बाहर रहता है और कभी-कभी ही मकान में आता है। मकान के एक कमरे में सुभाष तिवारी ने अपने पुराने घरेलू सामान रखे हुए थे।
27 फरवरी को मकान मालिक घर आए थे और ताला लगाकर वापस चले गए। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे जब वे दोबारा मकान देखने पहुंचे, तो उन्हें चोरी का पता चला। मेन गेट के ऊपर का ग्रील टूटा हुआ था। जब उन्होंने दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया, तो देखा कि कमरे में रखे कांसे और पीतल के पुराने बर्तन समेत अन्य घरेलू उपकरण गायब थे।
घटना की जानकारी मिलते ही सुभाष तिवारी ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी की वारदात के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति आसपास देखा गया था या नहीं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS