Explore

Search

July 21, 2026 7:51 pm

नेहरू नगर चौक के दो होटलों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 36 हजार का जुर्माना

रायपुर: नेहरू नगर चौक स्थित अशोका बिरयानी सेंटर और होटल ग्रैंड ढिल्लन पर नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल ₹36,000 का अर्थदंड लगाया है।

नगर निगम को इन दोनों होटलों के खिलाफ बासी खाद्य पदार्थ बेचने और खाद्य अपशिष्ट को नाली में डालने की शिकायतें मिली थीं। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर अशोका बिरयानी सेंटर पर ₹30,000 और होटल ग्रैंड ढिल्लन पर ₹6,000 का जुर्माना लगाया गया।

नगर निगम अधिकारियों ने होटल संचालकों को भविष्य में स्वच्छता मानकों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है। निगम ने चेतावनी दी है कि यदि फिर से इस तरह की लापरवाही पाई गई तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS