Explore

Search

October 11, 2026 3:32 am

DMF घोटाले में सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी गिरफ्तार, कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड दी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोल घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बावजूद सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने तीनों को DMF (जिला खनिज निधि) घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार को EOW ने तीनों को रायपुर की अदालत में पेश कर 6 दिन की रिमांड की मांग की थी। हालांकि, सुनवाई के बाद कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड मंजूर की है। अब 6 मार्च तक EOW की टीम इनसे पूछताछ करेगी।

गौरतलब है कि सोमवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने कोल घोटाले में सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी को अंतरिम जमानत दी थी। लेकिन DMF घोटाले में उनकी गिरफ्तारी के बाद वे एक बार फिर जांच एजेंसियों के शिकंजे में आ गए हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS