Explore

Search

May 22, 2026 6:25 pm

धमतरी के मांदागिरी जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, नक्सली कैंप ध्वस्त

धमतरी, 03 मार्च 2025 – धमतरी जिले के थाना खल्लारी क्षेत्र के ग्राम मांदागिरी के जंगल में आज पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ लगभग आधे घंटे तक चली, जिसमें दोनों ओर से गोलीबारी की गई। धमतरी पुलिस की डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) टीम ने नक्सलियों के एक कैंप को ध्वस्त कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमतरी जिले में माओवादी विरोधी अभियान के तहत पुलिस को मांदागिरी के जंगल में नक्सलियों की उपस्थिति की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर डीआरजी की 25-30 जवानों की टीम सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई।

सर्च अभियान के दौरान मांदागिरी के जंगल में पहाड़ियों के बीच पुलिस और नक्सलियों का आमना-सामना हुआ। इस दौरान प्रतिबंधित सशस्त्र नक्सलियों ने स्वचालित हथियारों से पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में डीआरजी की टीम ने भी आत्मरक्षा में नक्सलियों पर फायरिंग की।

करीब आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में दो से तीन नक्सलियों को गोली लगने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अब तक किसी नक्सली के मारे जाने या गिरफ्तार होने की पुष्टि नहीं की है।

मुठभेड़ के बाद डीआरजी की टीम ने इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

(अधिक जानकारी के लिए प्रतीक्षा करें…)

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS