Explore

Search

June 25, 2026 9:29 pm

जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव अब 8 मार्च को


बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत प्रतिनिधियों के पदभार ग्रहण करने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु संशोधित समयसारणी जारी की है। जारी आदेश के अनुसार अब जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव 8 मार्च को होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सम्मिलन 8 मार्च को होगा।

इसी प्रकार अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के प्रकाशन की अधिसूचना 8 मार्च को जारी की जाएगी। जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और सदस्यों को जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन की सूचना 8 मार्च को जारी की जाएगी। जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन (विशेष) का आयोजन 12 मार्च को किया जाएगा।


जनपद पंचायत मस्तूरी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव 6 मार्च को
जनपद पंचायत मस्तूरी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन की संशोधित समयसारणी जारी की है। जारी आदेश के अनुसार अब जनपद पंचायत मस्तूरी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव 6 मार्च को होगा। जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत मस्तूरी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष केे निर्वाचन हेतु सम्मिलन 6 मार्च को होगा। इसी प्रकार अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के प्रकाशन की अधिसूचना 6 मार्च को जारी की जाएगी। जनपद पंचायत मस्तूरी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और सदस्यों को जनपद पंचायत के प्रथम सम्मिलन की सूचना 6 मार्च को जारी की जाएगी। जनपद पंचायत मस्तूरी के प्रथम सम्मिलन (विशेष) का आयोजन 11 मार्च को किया जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS