Explore

Search

April 26, 2026 8:24 am

गौ-तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन “शंखनाद” के तहत 15 गौ-वंश मुक्त, 4 आरोपी गिरफ्तार,वाहनों पर होगी राजसात की कार्रवाई

जिले में गौ-तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं

जशपुर, 03 मार्च 2025 – जशपुर पुलिस ने बीती रात ऑपरेशन “शंखनाद” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 गौ-वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। इस अभियान में पुलिस ने 4 गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया और 2 पिकअप वाहनों को जप्त किया।

गौ-तस्करी के खिलाफ पुलिस का कड़ा रुख

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ गौ-तस्कर सरगुजा क्षेत्र से जशपुर होते हुए झारखंड की ओर गौ-वंशों की तस्करी कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान तेज कर दिया।

बगीचा में 4 तस्कर गिरफ्तार, 3 गौ-वंश बरामद

थाना बगीचा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर के छोटे हाथी वाहन को रोका, जिसमें 4 लोग सवार थे। तलाशी लेने पर वाहन में 3 गौ-वंश क्रूरता पूर्वक भरे हुए पाए गए। पुलिस ने तुरंत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन और गौ-वंश जप्त कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने सरगुजा से झारखंड गौ-वंश ले जाने की बात स्वीकार की। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

1. मो. एजाज अंसारी (33), निवासी डड़गांव, मनोरा

2. सदानंद दास (55), निवासी रमसमा, नारायणपुर

3. सरजु राजवाड़े (26), निवासी बुंदिया, सूरजपुर

4. बीरबल राजवाड़े (25), निवासी बसदेई, सूरजपुर

नारायणपुर में अज्ञात तस्कर वाहन छोड़कर फरार

थाना नारायणपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान जेएच 01 एफयू 8256 नंबर की पिकअप को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। करीब 5 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद, चालक वाहन को बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 12 गौ-वंश क्रूरतापूर्वक भरे हुए मिले। पुलिस ने वाहन को जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गौ-तस्करी में प्रयुक्त वाहनों पर होगी राजसात की कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि “गौ-तस्करी में जब्त किए गए वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वाहन मालिकों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

गौ-तस्करी के खिलाफ ग्रामीण भी हो रहे जागरूक

ऑपरेशन “शंखनाद” के तहत अब तक जशपुर पुलिस 800 से अधिक गौ-वंशों को तस्करों के कब्जे से मुक्त करा चुकी है। इस मुहिम में ग्रामीण भी जागरूक होकर पुलिस को लगातार सूचनाएं दे रहे हैं, जिससे तस्करों पर नकेल कसी जा रही है।

इस अभियान में इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

एसडीओपी जशपुर – श्री परमा

एसडीओपी बगीचा – श्री दिलीप कोसले

निरीक्षक – राकेश यादव, रामसाय पैंकरा

उप-निरीक्षक – सतीश सोनवानी

अन्य पुलिसकर्मी – बलथाजर तिग्गा, हरिहर यादव व अन्य

जशपुर पुलिस का यह कड़ा अभियान दिखाता है कि जिले में गौ-तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS